गढ़वा: प्रत्येक रविवार की तरह इस रविवार को भी सदर अस्पताल गढ़वा में जरूरतमंद मरीजों के बीच चाय, ब्रेड, बच्चों के लिए मच्छरदानी, दूध की बोतल, कपड़े आदि का वितरण किया गया। अस्पताल में मरीजों की आवश्यकताओं के अनुसार भविष्य में भी सभी प्रकार के आवश्यक सामानों का वितरण किया जाएगा।
मित्र मंडली सेवा समिति, गढ़वा ने यह संकल्प लिया है कि आगे भी इस तरह के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। अस्पताल में जब भी किसी आवश्यक वस्तु की जरूरत होगी, समिति तत्परता से सहयोग करेगी।
इस मौके पर संतोष केसरी, रवि केसरी, अजय आनंद, राजेश गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुनील गुप्ता, धनंजय अग्रवाल, प्रभु गुप्ता, रितेश केसरी मोनू समेत अन्य मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 166










