गढ़वा: केसरवानी वैश्य सभा, गढ़वा की ओर से होली मंगल मिलन समारोह का भव्य आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा रविवार को तारा मंडपम, चौधराना बाजार में किया गया। इस समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।समारोह का शुभारंभ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद केसरी समाज के अध्यक्ष एवं महिला समाज के पदाधिकारी, ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान उपस्थित समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप मुनि के चरणों में पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि केसरवानी वैश्य सभा कई वर्षों से संतोष केसरी की अध्यक्षता में इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा—
“इस आयोजन में इतनी भीड़ देखकर लगता है कि यह सिर्फ होली मनाने का नहीं, बल्कि एक-दूसरे से प्रेम और सद्भावना बांटने का पर्व है। पहले इसे होली मिलन कहा जाता था, लेकिन ‘होली मंगल मिलन’ नाम से इसे और भी शुभ बनाया गया है। मेरा मानना है कि यह आयोजन सभी के लिए मंगलकारी होगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि केसरी परिवार हमेशा हर त्योहार को मिलजुल कर हर्षोल्लास के साथ मनाता है।विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा—
“पहले भी जब मैं गढ़वा का कार्यपालक पदाधिकारी था, तब गुप्त वाटिका में केसरी समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुआ था। आज पुनः इस भव्य आयोजन में शामिल होकर आनंद की अनुभूति हो रही है। खास बात यह है कि यहां महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जो दर्शाता है कि होली का उल्लास सभी पर छाया हुआ है।”समारोह में स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। होली के पारंपरिक गीतों पर लोग झूम उठे और पूरे माहौल में रंगों की मस्ती छा गई।इस अवसर पर केसरवानी वैश्य सभा के अध्यक्ष संतोष केसरी, निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी, पूर्व अध्यक्ष अनिता दत्त, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, तरुण सभा के अध्यक्ष शुभम कुमार, केसवानी समाज के महामंत्री राजेश केसरी उर्फ मंटू रवि केसरी उपाध्यक्ष रविंद्र केसरी, सदस्य मनोज केसरी विवेक केसरी मीना देवी जूली केसरी सीमा केसरी सोनू केसरी नानू केसरी हरिद्वार प्रसाद केसरी दशरथ प्रसाद केसरी गुरुदत्त केसरी, गणेश केसरी जयंत केसरी सुरेंद्र केशरी,बटन बाबू, सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें