गढ़वा के ज्ञान निकेतन स्कूल में जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा और सेंटेवीटा अस्पताल, रांची के संयुक्त तत्वावधान में एक मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा के उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने किया, जबकि अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष राकेश बाबू सर्राफ ने की।
इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजयकांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष अलख नाथ पांडे, विनोद कमलापुरी, मदन केसरी और फेडरेशन के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज केशरी रूपा गंजी विशेष रूप से उपस्थित थे। सेंटेवीटा अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर. एस. दास के नेतृत्व में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. विकास केशरी, डॉ. आशु मल्होत्रा, डॉ. विजेता निर्मल, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. मोहित नारायण, डॉ. सुमन चटर्जी, डॉ. अमन केशरी, डॉ. प्रीतिश प्रणय और डॉ. सौम्या सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
एक हजार से अधिक मरीजों को मिला लाभ
इस मेगा मेडिकल कैंप में मानसिक रोग, जनरल सर्जरी, कान-नाक-गला रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग, स्त्री एवं शिशु रोग, शुगर, किडनी, त्वचा और नेत्र रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा लगभग एक हजार मरीजों की जांच की गई। मरीजों को आवश्यक परामर्श देने के साथ-साथ मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।
उपायुक्त ने जायंट्स ग्रुप की सराहना
उद्घाटन समारोह में उपायुक्त श्री शेखर जमुआर ने जायंट्स ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, “मैं पिछले तीन-चार वर्षों से गढ़वा में जायंट्स ग्रुप के कार्यों को देख रहा हूं और इनसे बहुत प्रभावित हूं।”
स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर
सर्जन डॉ. आर. एस. दास ने अपने संबोधन में संतुलित आहार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खानपान में तेल-मसाले का कम से कम उपयोग करें, उबला एवं रेशेदार भोजन अधिक मात्रा में लें और नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करें।
सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी
फाउंडर अध्यक्ष अलख नाथ पांडे ने जायंट्स ग्रुप द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन नंद कुमार गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विनोद कमलापुरी ने किया।
गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
इस अवसर पर डॉ. यासीन अंसारी, डॉ. एन. के. रजक, डॉ. एम. पी. गुप्ता, गढ़वा ग्रुप के उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा एवं चंद्रभूषण सिन्हा, सचिव मोजीबुद्दीन खान, पूर्व अध्यक्ष ध्रुव केशरी, दीपक तिवारी, बिनोद गुप्ता, अशोक गुप्ता, कमलेश गुप्ता, संतोष कुमार मेहता, रविंद्र जायसवाल, संजय ठाकुर, मनोज केशरी (पोस्ट ऑफिस), चंदन चंद्रवंशी, मंदीप प्रसाद, दीपक केशरी, अजय केशरी, विजय केशरी (जनरल स्टोर), रविंद्र केशरी, सुनील जायसवाल, अरुण सोनी, रितेश केशरी, रवि केशरी, जायंट्स सहेली की अध्यक्ष सुनीता केशरी, यंग जायंट्स के अध्यक्ष अंशित केशरी, सचिव मनीष केशरी सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










