मारपीट में महिला घायल
गढ़वा थाना क्षेत्र के हंसकेर गांव में मारपीट की एक घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान हंसकेर गांव निवासी मोहिउद्दीन शेख की 62 वर्षीय पत्नी खतुना बीबी के रूप में हुई है। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के संबंध में बताया गया कि खतुना बीबी की बहू के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण आक्रोशित होकर खतुना बीबी के समधी, सतबरवा गांव निवासी नूर मोहम्मद, अपने पुत्रों के साथ पहुंचे और मारपीट की।
इस मामले में गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 341










