सम्मान समारोह में भावुक हुए सेवानिवृत्त शिक्षक, विदाई पर दी गई भावभीनी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिहारा में वर्षों तक सेवा देने वाले वरिष्ठ सहायक अध्यापक जयमंगल पासवान के 31 मार्च को सेवानिवृत्ति होने के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों ने उन्हें भावभीनी  विदाई दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन कुमार चौबे ने की। उन्होंने कहा, मंगल पासवान ने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह अविस्मरणीय है। उनकी सादगी, अनुशासन और समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

विद्यार्थियों ने गुरु वंदना प्रस्तुत कर शिक्षक के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उनके सहयोगी शिक्षकों ने उनके साथ बिताए यादगार पलों को साझा किया और उन्हें एक स्नेहपूर्ण विदाई दी।

जय मंगल पासवान ने भावुक होते हुए कहा, “यह विद्यालय मेरे लिए केवल एक कार्यस्थल नहीं, बल्कि मेरा दूसरा परिवार था। बच्चों को पढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ते देखना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सुख रहा है।”

समारोह के अंत में उन्हें सम्मानित किया गया और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। अंग वस्त्र भी प्रदान किया गया विद्यालय परिवार ने उनके स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना की। इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालगढ़ के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार सुधाकर शुक्ला सहायक अध्यापक मलेश कुमार तरुण सहायक अध्यापक अफरोज खान भीम पासवान नसीम अंसारी अशोक पाल राजेंद्र पासवान सुखदेव राम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनिता देवी सहाय अध्यापक अनिला देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें