गढ़वा: मां अन्नपूर्णा मंदिर में भव्य भंडारा संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा के गल्ला पट्टी, मेन बाजार में स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में मंगलवार शाम 7 बजे 114वां भव्य भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक लाभ अर्जित किया।

मां अन्नपूर्णा पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद कश्यप, उपाध्यक्ष विजय मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष अजय कश्यप व दिनेश केशरी, संचालक विशाल गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

यह भंडारा विजय कुमार (स्व. कृष्ण कुमार गुप्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक के सुपुत्र व ‘कुमार प्रिंटिंग प्रेस’ गढ़वा के प्रोपराइटर) द्वारा आयोजित किया गया।

भंडारे में सुरेंद्र कुमार कश्यप, अजय प्रसाद कश्यप, दिनेश केशरी, विशाल गुप्ता, विजय गुप्ता, मदन कुमार, सुनील गुप्ता, विकास गुप्ता समेत अन्य श्रद्धालु सेवा कार्य में शामिल रहे।

मंदिर समिति के अनुसार, 2016 से हर माह नियमित रूप से भंडारा आयोजित किया जा रहा है ताकि कोई भी भूखा न रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें