गढ़वा में चैती छठ महापर्व की धूम, नहाय-खाय के साथ व्रत शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा में चैती छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। श्रद्धालुओं ने नहाय-खाय की परंपरा निभाते हुए चार दिवसीय व्रत का संकल्प लिया। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने गंगा स्नान या पवित्र जल से स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण किया।

छठ महापर्व में श्रद्धालु सूर्यदेव की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। गढ़वा और आसपास के इलाकों में छठ घाटों की सफाई तेज कर दी गई है।

चार दिवसीय अनुष्ठान के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ पर्व संपन्न होगा। बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी बढ़ गई है, और प्रशासन द्वारा छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें