श्री रामनवमी महोत्सव में झांकियों व जुलूसों की घोषणा: जय भारत संघ, जय भवानी अखाड़ा व श्रीराम डूटा को प्रथम पुरस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। श्री रामनवमी पूजा महासमिति (जनरल) की निर्णायक मंडली द्वारा श्री रामनवमी महोत्सव 2025 के अंतर्गत आयोजित रथ, झांकी, जुलूस और भंडारा प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्णायक मंडली में जिले के प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्ति शामिल थे जिनमें:

मोहम्मद शफी आलम, अंचल अधिकारी, गढ़वा

मुरली श्याम तिवारी, विधिक सहायता केंद्र

रमाशंकर चौबे व सचिन जनक, विकास धरा ऑर्गेनाइजेशन (NGO)

प्रणव कुमार, अधिवक्ता एवं अध्यक्ष CWC गढ़वा

दयाशंकर गुप्ता, कला एवं संगीत विशेषज्ञ

शैलेन्द्र पाठक, अध्यक्ष, जिला ओलंपिक संघ

विवेकानंद उपाध्याय, पत्रकार

डॉ. अशोक कुमार

सभी निर्णायकों ने एकमत होकर निष्पक्ष मूल्यांकन करते हुए परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

रथ प्रतियोगिता में:

प्रथम पुरस्कार: जय भारत संघ, टंडवा मेन रोड

द्वितीय पुरस्कार: महाराणा प्रताप अखाड़ा, मेन रोड, गढ़वा

तृतीय पुरस्कार: श्रीराम मंडली, पुरानी बाजार, गढ़वा

मूर्ति झांकी में:

प्रथम स्थान: जय भवानी अखाड़ा, राखी मोहल्ला

द्वितीय स्थान: व्यवसाय संघ अखाड़ा

तृतीय स्थान: वीर कुंवर सिंह अखाड़ा, आदर्श नगर, सुखवाना

जुलूस में:

प्रथम स्थान: श्रीराम डूटा अखाड़ा, नवादा मोड़

द्वितीय स्थान: श्रीदेवी संघ, सहजन

तृतीय स्थान: श्री श्री रामनवमी पूजा समिति, चिनिया रोड शिव मंदिर

भंडारा एवं स्टार स्लॉट में:

प्रथम स्थान: झुग्गी-झोपड़ी दुकानदार संघ, सहजन मोड़

द्वितीय स्थान: युवा शक्ति संघ, रंका मोड़

तृतीय स्थान: कसेरा संघ, मेन रोड

विशेष सूचना:
सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस हेतु सभी को “सांत्वना पुरस्कार” भी प्रदान किया जाएगा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें