गढ़वा में श्रीरामनवमी पर जायंट्स आस्था द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जलपान स्टॉल, अखाड़ों को किया गया सम्मानित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा, 06 अप्रैल 2025 (रविवार):
जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा “आस्था” के तत्वावधान में श्रीरामनवमी पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जायंट्स आस्था के अध्यक्ष विराट राजा विश्वास ने की। आयोजन स्थल निदेशक राजेश सोनी के आवास के सामने, मेन रोड गढ़वा पर स्थित था, जहां हर वर्ष की तरह इस बार भी शीतल जल, चना, बुंदिया और सोनपापड़ी का वितरण किया गया।

यह व्यवस्था गढ़वा के सभी अखाड़ों से निकलने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई थी। साथ ही गढ़वा में उपस्थित सभी अखाड़ों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर उनके अध्यक्षों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया।

यह आयोजन जायंट्स आस्था द्वारा वर्ष 2013 से लगातार किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु टीम के सदस्य एक सप्ताह पहले से ही तन-मन-धन से जुट जाते हैं और बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इस बार टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर का विशेष आगमन भी हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष राकेश केशरी, पूर्व अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता, नंद कुमार गुप्ता, विजय केशरी तथा मनोज केशरी उपस्थित हुए।

अध्यक्ष विराट राजा विश्वास जी ने जानकारी देते हुए कहा, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मदिन आज पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जा रहा है। जायंट्स आस्था की टीम हर त्योहार पर जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहती है और हर सुख-दुख में भागीदार बनती है। हम सदैव कोशिश करते हैं कि किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकें।”

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने भी जिलेवासियों को श्रीरामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं और मंगलकामनाएं दीं।

उपस्थित विशिष्टजन:

अध्यक्ष: विराट राजा विश्वास

उपाध्यक्ष: अमित शर्मा

पूर्व अध्यक्ष: उत्तम जायसवाल

मेडिकल ऑफिसर: डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अशोक सोनी, डॉ. आलोक कश्यप

सचिव: वेद प्रकाश शर्मा

निदेशक: अनूप शर्मा, राजेश सोनी

अन्य सदस्य: दीपक कश्यप, संजय कुमार सिंह, गौतम जायसवाल, गौतम गुप्ता, विनोद शर्मा, पवन अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें