सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

रंका, सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रंका में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। गौरतलब है कि हर वर्ष 7 अप्रैल को पूरे विश्व में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में रंका स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने की। डॉ. असजद ने स्वास्थ्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में योग एवं नियमित व्यायाम को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखें।

कार्यक्रम में एनजीओ चाइल्ड फंड और विकास परिवार के कॉर्डिनेटर एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। साथ ही डॉ. इश्तेयाक, बीपीएम पंकज विश्वकर्मा, बैम दिनेश गुप्ता, एमपीडब्लू लाल मोहम्मद, समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार, लल्लन राम, एएनएम सनार्थी तोपनो समेत कई स्वास्थ्यकर्मी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु सहयोग की प्रतिबद्धता व्यक्त किया

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें