झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ) गढ़वा जिला इकाई द्वारा पांच प्रखंडों में ध्यानाकर्षण रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम का सफल आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन (झारोटेफ) की गढ़वा जिला इकाई द्वारा घोषित प्रखंड स्तरीय ध्यानाकर्षण रैली सह ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन जिले के पांच प्रखंडों—भंडरिया, बड़गड़, रमकंडा, डंडई एवं धुरकी—में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन संबंधित प्रखंड इकाई के अध्यक्षों, सचिवों एवं अन्य संघीय पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

भंडरिया: प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में आयोजित रैली के दौरान, प्रखंड विकास पदाधिकारी की अनुपस्थिति में अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर शिक्षक रवि प्रताप सिंह, रंजय कुमार, रमेश सिंह, दयाशंकर यादव, भूदेव, रेणु बाला तिर्की, इंदुबाला तिर्की, पर्वी किस्फोटा, गायत्री कुमारी, फ्रदीनंद टोप्पो, राजकुमार, प्राण कृष्णा रजक, शिरमणि ढींगरा, फरिश्ता ओसगा, मनोज कुमार सिंह समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

बड़गड़: बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान सहायक को प्रखंड सचिव द्रौपदी मिंज के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर अनिल कुमार, संस्कार दुबे, शशिकांत पांडेय, वीरेंद्र कुमार सिंह, रविरंजन तिर्की, शबनम मिंज, अंकिता कुमारी, ज्योत्सना केरकेट्टा, प्रीति श्रीवास्तव, मोजाहिर अंसारी, सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

रमकंडा: यहाँ प्रखंड अध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय रमकंडा के प्राचार्य हर्ष नारायण शुक्ला, शाह आलम, ओमप्रकाश कुमार, अभिषेक दुबे, प्रवीण कुमार चौबे, धर्मवीर पटेल, विनय केरकेट्टा, मिथिलेश सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

डंडई: प्रखंड अध्यक्ष अरशद अंसारी के नेतृत्व में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा गया। झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। साथ ही शिक्षक सुरेश राम, विद्यांशु पाठक, अख्तर अली, गौतम कुमार, प्रताप मिंज, अनुपम आदित्य, असगर अली, जय प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, विजय प्रजापति, बलराम, नितीश कुमार, विनोद पांडेय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

धुरकी: यहाँ प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार भारती के नेतृत्व में बीडीओ के प्रधान सहायक को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में शिक्षक प्रकाश अरुण, वीरेंद्र भारती, भुवनेश्वर महतो, अवध राम, संजय कुमार, कृष्णा राम, नवल किशोर यादव समेत कई कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।

जिलाध्यक्ष का वक्तव्य: झारोटेफ गढ़वा जिला इकाई के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने सभी प्रखंडों में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि सभी शिक्षकों को MACP का लाभ मिले, सेवानिवृत्ति की आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की जाए और सभी को शिशु शिक्षण भत्ता शीघ्र प्रदान किया जाए। अन्यथा की स्थिति में राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।


 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें