गढ़वा से इस वर्ष सिर्फ 19 लोग जाएंगे हज यात्रा पर, 12 अप्रैल को मिलेगा प्रशिक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: इस वर्ष गढ़वा जिले से केवल 19 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ. असजद अंसारी ने बताया कि हज पर जाने वालों में वसीमा, परवेज, तबस्सुम, अजमेरउल्लाह, शहनाज, मोहम्मद सैनुल्लाह, उस्मान, शकील, अफसाना, मोहम्मद मंजूर, रजिया, मोइनुद्दीन, इशरत, मोहम्मद सगीर, अकबर अली, बाजुल हक, लतीफ और कासिम अंसारी के नाम शामिल हैं।

डॉ. अंसारी ने बताया कि हज यात्रियों को 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका आयोजन मदरसा तब्लीगुल इस्लाम के परिसर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी हज यात्रियों के लिए इस प्रशिक्षण में उपस्थित रहना अनिवार्य है।

बताया गया कि इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में हज यात्रा पर जाने वालों की संख्या में काफी कमी आई है। आमतौर पर हर साल गढ़वा से 60 से 100 लोग हज यात्रा पर जाते थे, लेकिन इस बार केवल 19 लोग जा रहे हैं। इसके पीछे का प्रमुख कारण यह बताया गया है कि वर्तमान समय में अधिकतर लोग उमराह कर लेना पसंद कर रहे हैं, जिससे हज यात्रा पर जाने वालों की संख्या घट गई है।

राज्य स्तर पर भी हज यात्रियों के प्रशिक्षण की तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है, जिसके तहत गढ़वा जिले के यात्रियों को 12 अप्रैल को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें