गम्हरिया। दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर युवा यादव क्लब, गम्हरिया की ओर से शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को अयोध्या से ग्राम गम्हरिया पहुंचे महाराज श्री पंकज आचार्य जी एवं उनकी पूरी टीम को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दुर्गा पूजा गम्हरिया कमेटी के सभी सदस्यों को भी सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
महाराज श्री पंकज आचार्य जी ग्राम गम्हरिया में अपने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दे रहे हैं। युवा यादव क्लब के इस सम्मान कार्यक्रम से आयोजन में शामिल लोगों के बीच उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर युवा यादव क्लब के अध्यक्ष कुन्दन यादव, उपाध्यक्ष बसंत यादव, कोषाध्यक्ष गुलशन यादव, सचिव अश्विनी यादव तथा मीडिया प्रभारी अंकित यादव (पवन) और आनंद यादव उपस्थित रहे।
वहीं, क्लब के संरक्षक गणों में सुरेश यादव, रघुनी यादव, विजय यादव, धनलाल यादव, मुखलाल यादव, रामनाथ यादव, सूर्य दयाल यादव, दिनेश यादव एवं संतोष यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
युवा यादव क्लब के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति सम्मान व्यक्त किया तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर आपसी सहयोग, सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता









