ब्राह्मण सम्मेलन बनेगा यादगार, संयोजक बिनोद पाठक ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर किया मंथन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में आगामी 19 एवं 20 दिसंबर 2026 को श्री शिव रिसोर्ट, गढ़वा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ब्राह्मण सम्मेलन को यादगार एवं ऐतिहासिक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। सम्मेलन की सफलता को लेकर संयोजक बिनोद पाठक सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्था और सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक एवं विचार-विमर्श के दौरान सम्मेलन में आने वाले अतिथियों के सम्मान, भोजन व्यवस्था, आवासीय सुविधा, कार्यक्रम संचालन तथा व्यापक प्रचार-प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। उद्देश्य है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले समाज के लोगों को बेहतर सुविधा और आत्मीय स्वागत मिले, ताकि यह सम्मेलन सामाजिक एकता और आपसी सहयोग की मिसाल बन सके।

संयोजक बिनोद पाठक ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के सभी लोगों से एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, नई पीढ़ी को अपनी परंपरा और संस्कृति से परिचित कराने तथा सामाजिक संबंधों को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अवसर होते हैं।

आयोजकों की कोशिश है कि गढ़वा में होने वाला यह राष्ट्रीय सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रहे, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और आपसी भाईचारे का यादगार उदाहरण बने। 19 एवं 20 दिसंबर को होने वाले इस सम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए समाज के लोगों में उत्साह के साथ तैयारियां आगे बढ़ाई जा रही हैं।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें