जपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गढ़वा जिला भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की।

इस अवसर पर लगमा ब्रह्म स्थान मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया तथा स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों से संपर्क कर संवाद किया गया। कार्यक्रम के दौरान राम मंदिर आंदोलनकारी वीरेंद्र जायसवाल को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के आवास पर गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय सदस्यों के साथ एक सम्मेलन आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश की एकमात्र ऐसी सरकार है, जो सेवा भाव से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ हर वर्ग, जाति और संप्रदाय के लोग उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी जी के 11 वर्ष का सफल कार्यकाल इस बात का प्रमाण है कि देश में एक मजबूत और लोककल्याणकारी सरकार चल रही है।

जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग और बलिदान के बल पर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सफल नेतृत्व में यह संभव हो सका है।

भाजपा नेता विनय चौबे ने कहा कि मोदी सरकार पहली बार ऐसी सरकार है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री निरंतर देश के उत्थान के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, हरेन्द्र दुबे, जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, पार्वती सिंह, डॉ. लाल उमेश कश्यप, मोहन टिंकू गुप्ता, धनंजय गौड़, लक्ष्मीकांत पांडेय, सोनू देवी, कंचन पांडेय, जितेंद्र चंद्रवंशी, राजकुमार विश्वकर्मा, ओमप्रकाश दास, बलराम यादव, मनोज जायसवाल, रूपु महतो, विकास तिवारी, रोहित कुमार, अशोक विश्वकर्मा, बिरेंद्र चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें