रांची 10 अप्रैल:
गढ़वा महिलाओं के सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली अनीता तूफानी को गुरुवार को महिला अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राज्यपाल संतोस गंगवार के द्वारा एक विशेष समारोह में प्रदान किया गया।
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आईं प्रेरणादायक महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें अनीता तूफानी का नाम प्रमुख रूप से उभरा। उन्होंने शिक्षा, महिला कल्याण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय रूप से कार्य किया है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अनीता तूफानी ने कहा, “यह पुरस्कार मेरे कार्यों को और अधिक ऊर्जा और दिशा देगा। मैं इसे उन सभी महिलाओं को समर्पित करती हूं जो अपने सपनों को सच करने के लिए संघर्ष कर रही हैं।”
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवा प्रतिभाओं की उपस्थिति ने समारोह को और भी गरिमामय बना दिया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










