गढ़वा : भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा नेता सह युवा समाजसेवी सत्येंद्र यादव ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। शहर के सहिजना मोड़ अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर सहायक अध्यापक के रंका प्रखंड अध्यक्ष सुनील यादव ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर सत्येंद्र यादव ने कहा कि “बाबा साहब न केवल संविधान निर्माता थे, बल्कि समाज में समानता और न्याय के प्रबल पक्षधर भी थे। उन्होंने दलित, पिछड़े और शोषित वर्गों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का जो कार्य किया, वह अतुलनीय है। आज हम जिस लोकतंत्र और अधिकारों का लाभ उठा रहे हैं, उसका श्रेय बाबा साहब को ही जाता है।”
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करें और समाज में समरसता एवं समानता स्थापित करने में अपनी भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उन्हें पुष्प अर्पित की।
“बाबा साहब ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उनके लिए हम सदैव ऋणी रहेंगे। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही हम एक सशक्त और समान समाज का निर्माण कर सकते हैं।” — सत्येंद्र यादव, भाजपा नेता एवं युवा समाजसेवी ।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










