गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में नदी के गड्ढे में डूबने से चार मासूमों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में चार मासूम बच्चों की डोभा में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में लक्की कुमार (8 वर्ष, पिता – अवधेश राम), अक्षय कुमार (12 वर्ष, पिता – संतोष राम), नारायण चंद्रवंशी (16 वर्ष, पिता – बाबूलाल चंद्रवंशी) और हरिओम चंद्रवंशी (13 वर्ष) शामिल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी बच्चे खेलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव के समीप एक डोभा के किनारे बने गड्ढे में भरे पानी में वे नहाने चले गए। गड्ढा गहरा होने के कारण सभी उसमें डूब गए। जब तक गांव वालों को इसकी जानकारी मिली, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव पानी से निकालकर तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर पूरी जानकारी ली। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें