लायंस क्लब्स ऑफ गढ़वा फ्रैटरनिटी के तत्वावधान में एमजेएफ लायन कंचन साहू का भव्य सम्मान समारोह संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा: लायंस क्लब्स ऑफ गढ़वा फ्रैटरनिटी के तत्वावधान में दिनांक 14 अप्रैल को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह लायंस जिला 322A के नवनिर्वाचित द्वितीय उपजिलापाल एमजेएफ लायन कंचन साहू के सम्मान में आयोजित किया गया था।

समारोह में गढ़वा जिले के लायंस फ्रैटरनिटी के साथ-साथ अन्य समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। सभी ने संयुक्त रूप से एमजेएफ लायन कंचन साहू को बुके एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य रूप से सम्मानित किया।

सम्मानित करने वाले क्लबों में लायंस क्लब गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब गढ़वा सिटी, लायंस क्लब गढ़वा विशाल, लायंस क्लब गढ़वा ओसम, रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा, रोटरी क्लब गढ़वा उदय, जायंट्स ग्रुप गढ़वा, जायंट्स ग्रुप आस्था सहित कई अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल थे। सभी ने कंचन साहू को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख सदस्यों में डॉ. आर.एन.एस. दिवाकर, उमाकांत पांडे, हर्ष अग्रवाल, उमेश अग्रवाल, डॉ. असजद, डॉ. अरशद, नंदलाल प्रसाद, डॉ. अशोक कुमार सोनी, ललन सोनी, अनिल सोनी, डॉ. जे.पी. सिंह, डॉ. निशांत सिंह, राकेश पाल, मनीष कमलापुरी, राजमणि प्रसाद, सुनील कुमार, दयाशंकर गुप्ता, राम नारायण प्रसाद, विनय कश्यप, अमित कश्यप, संतोष अग्रवाल, अजय कमलापुरी, लखन कश्यप, रविंद्र जायसवाल, सुशील केसरी, डॉ. रमेश गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, नीरज कमलापुरी, गिरीश कमलापुरी, नंद कुमार गुप्ता, मनोज केसरी, डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता, मुरली श्याम सोनी, दिलीप शर्मा आदि गणमान्य लोगों के नाम प्रमुखता से शामिल रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें