गढ़वा (01 अगस्त 2025, शुक्रवार) — गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय, कल्याणपुर, गढ़वा (झारखंड) में आज सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संयुक्ता सिंह ने कहा कि “इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करते हैं।”
प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. अनीता तूफानी ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति की हरियाली का प्रतीक है और यह पर्व महिलाओं के उत्साह एवं रचनात्मकता को नई दिशा देता है। महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगोली, मेहंदी और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कई प्राध्यापक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें डॉ. शीशम साहू, प्रो. अशोक पाठक, प्रो. एस.एन. राय, डॉ. सुनीता, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. महिपाल, डॉ. कविता कुमारी, डॉ. प्रीति सिंह, प्रो. आभा मुखर्जी, नीता सिंह, प्रो. विभा कुमारी, प्रो. मनोरमा कुमारी, प्रो. सुमेधा कुमारी और प्रो. गुलशन आरा प्रमुख रूप से शामिल थे।
इसके अलावा गौतम सिंह, राकेश पाल, मुकेश कुमार, निर्वंती देवी एवं माया देवी की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्राओं की भारी भागीदारी देखने को मिली। शिल्पी जाटव, सृष्टि कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रीति कुमारी एवं श्रेया कुमारी जैसी छात्राएं विशेष रूप से सक्रिय रहीं।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










