गढ़वा। लायंस क्लब ऑफ गढ़वा ग्रीन ने एक बार फिर मानवता और सेवा भाव की मिसाल पेश की है। क्लब के द्वारा गढ़वा के एक जरूरतमंद वृद्ध ललू राम को व्हीलचेयर प्रदान की गई, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद और सहारा जुड़ गया।चेयरमैन अमित कश्यप और हर्ष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में आयोजित एक स्वास्थ्य कैंप के दौरान यह बात सामने आई कि ललू राम को चलने-फिरने में अत्यधिक परेशानी हो रही है और उन्हें व्हीलचेयर की बेहद आवश्यकता है। इस मानवीय ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए क्लब की बैठक में तुरंत निर्णय लिया गया और उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।इस नेक कार्य में क्लब के अध्यक्ष जय शंकर ब्रेजियर के साथ-साथ अमित कश्यप, हर्ष अग्रवाल, विनय कश्यप, संतोष अग्रवाल, अमित केशरी, आशुतोष अग्रवाल समेत अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने इस सेवा कार्य को एक सामाजिक दायित्व बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों को जारी रखने की बात कही
हर्ष अग्रवाल
चेयरमैन दिब्यांग कैंप
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










