गढ़वा। प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश यादव के नवनिर्मित आवास (डीहवार बाबा मुहल्ला, बैरिया चौक) में शुक्रवार को गृह प्रवेश समारोह का आयोजन किया गया। इस शुभ अवसर पर प्रांतीय यादव महासभा झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग कुमार मंडल, प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतनारायण यादव, गढ़वा जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव, पलामू जिला अध्यक्ष अजय कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष उपेंद्र यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
गढ़वा से संजय कुमार यादव, सतेन्द्र यादव, विनय यादव, प्रमोद यादव, बलवंत यादव सहित बड़ी संख्या में यादव बंधु इस कार्यक्रम में शामिल होकर गृह प्रवेश को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया और सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 559










