गढ़वा: जिला अंधापन नियंत्रण समिति एवं राधा लक्ष्मी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चिरौजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में नि:शुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 32 मरीजों का लेंस प्रत्यारोपण किया गया।
नेत्र चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि यह शिविर उन गरीब मरीजों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है, जो आर्थिक तंगी के कारण अंधेपन का जीवन जीने को विवश थे। उन्होंने जानकारी दी कि राधिका नेत्रालय में मोतियाबिंद के मरीजों की नि:शुल्क जांच प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक की जाती है।अभी तक 351 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन कीया गया
राधिका नेत्रालय की प्रबंधक पायल गुप्ता ने बताया कि ऑपरेशन के बाद मरीजों के ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराई जाती है। अस्पताल की ओर से उन्हें भोजन भी दिया जाता है, और उपचार के बाद सभी मरीजों को नि:शुल्क चश्मा देकर विदा किया जाता है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










