गढ़वा से अंबिकापुर फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को दी गई धन्यवाद ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची/गढ़वा।
गढ़वा–रंका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय व ओजस्वी नेता, माननीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से रांची स्थित उनके विधानसभा आवास पर मुलाकात कर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष मुरली श्याम सोनी के छोटे भाई, अंबिकापुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी दिनेश सोनी ने आभार व्यक्त किया।

मालूम हो कि दिनेश सोनी ने गढ़वा से अंबिकापुर फोरलेन सड़क निर्माण की मांग माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से गढ़वा आगमन के अवसर पर की थी। इस जनहितपूर्ण मांग को विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने मजबूती से आगे बढ़ाया, जिसका परिणाम यह हुआ कि केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने इस सड़क को फोरलेन बनाने की सार्वजनिक घोषणा की।

पूर्व में इस मार्ग पर दो लेन की सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था, लेकिन अब उसे फोरलेन में तब्दील करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह पूरे अंचल के लिए बड़ी सौगात मानी जा रही है।

इसी सिलसिले में दिनेश सोनी ने आज विधानसभा पहुंचकर विधायक श्री तिवारी को अंबिकापुर की जनता की ओर से कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से दोनों जिलों के बीच आवागमन सुलभ होगा और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें