गढ़वा (7 अगस्त 2025) — जायंट्स ग्रुप गढ़वा के तत्वावधान में आज मुख्य सड़क स्थित स्टाइल बाज़ार के सामने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राकेश कुमार केशरी ने की। कार्यक्रम के दौरान आम, अमरूद और नींबू जैसे 200 फलदार पौधों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की महत्ती आवश्यकता है। घर में फलदार पौधे लगाने से न केवल पर्यावरण को लाभ होता है, बल्कि घर में ताज़े फल भी उपलब्ध होते हैं। हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
कार्यक्रम में जायंट्स ग्रुप के अध्यक्ष राकेश केशरी, जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन की स्पेशल कमिटी के सदस्य अजयकांत पाठक, विजय केशरी, जायंट्स के फाउंडर अलख पांडेय, फेडरेशन पदाधिकारी नंद कुमार गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, रविंद्र केशरी, चंदन चंद्रवंशी सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










