मेराल प्रखंड में स्थित डी. ए. वी. लीलावचन पब्लिक स्कूल लातदाग* में रक्षाबंधन पर्व का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा मेराल प्रखंड में स्थित डी. ए. वी. लीलावचन पब्लिक स्कूल लातदाग*
में रक्षाबंधन पर्व का हुआ आयोजन जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया सभी छात्राएं सभी छात्रों को राखी बांधकर बहुत ही हर्षोउत्साहित दिखी वहीं विद्यालय के निर्देशक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के पवित्र प्रेम, एकता, स्नेह और सुरक्षा के भाव को सजीव करता है।
यह त्योहार न केवल पारिवारिक रिश्तों को मजबूती देता है, बल्कि सामाजिक सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है।इस अवसर पर मैं, विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।
आइए, हम सब मिलकर इस पर्व के माध्यम से एक दूसरे के प्रति प्रेम, आदर और उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प लें। वहीं विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, समर्पण और सुरक्षा का प्रतीक है।
इस पावन पर्व पर सभी विद्यार्थी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें, और समाज में भाईचारे को बढ़ावा दें। इस मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं में रिजवान अंसारी, शमा परवीन, बसंत कुमार ,नागेंद्र प्रसाद ठाकुर, अनिता कुमारी, सूफिया नाहिद, एवं कर्मचारी बलराम शाह , अंजू देवी उपस्थित रहे

 

—

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें