माननीय उच्च न्यायालय झालसा रांची के दिशा निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष दिनेश कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा मैडम के आदेश से आज दिनांक 7 अगस्त 2025 को दुबे मरहटिया उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया जिसमें पीएलबी मुरली श्याम तिवारी के द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बाल मजदूरी बाल विवाह जागृति योजना डॉन योजना पालन पोषण देखरेख हेतु स्पॉन्सरशिप योजना ,आधार पंजीकरण दिव्यांग बच्चों का दिव्यागता प्रमाण पत्र आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और क्लास 9 एवं 10th के 60 बच्चे /बच्चियों के बीच दय नंदिनी पुस्तिका वितरण किया गया साथ ही एक अनाथ बच्ची राधिका कुमारी का नामांकन कराया तथा अपना मोबाइल शेयर करते हुए बताया कि कहीं भी अनाथ दिव्यांग बच्चे पाए जाते हैं इसकी सूचना मेरे मोबाइल संख्या 7070 51 78 74 पर दिया जाए ताकि उन अनाथों तक न्याय की किरण पहुंच सके इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामस्वरूप राम ,शिक्षक जितेंद्र दुबे ने भी विचार व्यक्त किया शिक्षक विकास कुमार तिवारी कंप्यूटर शिक्षक चंद्र प्रकाश चंद्र अजय दुबे दिलीप चौबे अनुपम दुबे आदि मौजूद थे
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










