भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के आवास पर मनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के आवास पर मनाया। कार्यक्रम के दौरान काला पट्टी बांध कर मौन जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि कांग्रेस ने देश को बांटकर भारत पाकिस्तान के बिच गांठ बांधने का काम किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अमित सिंह ने कहा कि देश के विभाजन ने कांग्रेस का चेहरा उजागर किया। कांग्रेस का चरित्र हमेशा देश विरोधी रहा है विभाजन करने वाली कांग्रेस ने हिन्दुओं के ऊपर अत्याचार करने का काम किया है। कांग्रेस ने देश में हिन्दू मुस्लिम को बांटने का काम किया। पाकिस्तान में हिन्दुओं को अनेकों यातनाएं दी गईं। मार-काट कर भगाया गया। वही दुसरी ओर भारत पाकिस्तान बंटवारा के दौरान मुस्लिम समुदाय को भारत में रहने की छुट दी गई। कांग्रेस ने भारत पाकिस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया। एक तरफ पाकिस्तान को मुस्लिम देश बनाया दुसरी ओर भारत को धर्मनिरपेक्ष बनाया। जिससे भारत को आज भी नुकसान हो रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बिपीन बिहारी सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने देश का विभाजन धर्म के आधार पर किया था लेकिन हिन्दुओं के ऊपर अत्याचार किया गया। पाकिस्तान से हिन्दुओं को मार-काट कर भगाया जा रहा था लेकिन कांग्रेस ने भारत में मुस्लिम को रहने का छुट दिया। विभाजन में लाखों लोग घर से बेघर हो कर मारे गए।
पुर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बिनय चौबे ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के पक्ष में काम करते हुए देश को बांटने का काम किया। भारत को एकता के सुत्र में बांधकर रखना वर्तमान पिढ़ी की जिम्मेवारी है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व सांसद घुरन राम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी भाजपा नेता बिनोद तिवारी ब्रजेश उपाध्याय बिनोद चंद्रवंशी जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे डॉ पतंजलि केशरी मीना गुप्ता अभिषेक कश्यप महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता पार्वती सिंह शोभा जायसवाल संजय तिवारी जितेन्द्र चंद्रवंशी डॉ लाल मोहन मनोज जायसवाल विकास तिवारी अंसाद बाबु कंचन जायसवाल अशोक विश्वकर्मा गायत्री देवी मीरा यादव टिंकु गुप्ता कंचन पाण्डेय शैलेन्द्र पाण्डेय पियुष चौबे अमित तिवारी बिनोद जायसवाल प्रवीण पाल अंकित तिवारी आयुष दुबे सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें