गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शनिवार को सेफ्टी टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई और एक अन्य ग्रामीण शामिल हैं। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।
मृतकों की पहचान नवादा गांव निवासी मोती चौधरी के तीन पुत्र — अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42) और राजू शेखर चौधरी (55) — तथा गांव के ही मल्टू राम के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक व्यक्ति पहले टैंक में उतरा और बेहोश हो गया, जिसके बाद एक-एक कर अन्य तीन लोग भी बचाने के लिए अंदर गए, लेकिन जहरीली गैस के कारण सभी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही युवा समाजसेवी दौलत सोनी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










