गढ़वा। आर.के. पब्लिक स्कूल, गढ़वा में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण का सौभाग्य विद्यालय के डायरेक्टर के पिताजी राजकुमार पांडे को प्राप्त हुआ। ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया और विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति का संदेश दिया।
विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर आर.के. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अलख नाथ पांडे ने कहा, “आज हम सभी बड़े गर्व और सम्मान के साथ अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह दिन सिर्फ एक राष्ट्रीय पर्व ही नहीं, बल्कि उन लाखों वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई। हमें इस स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए हमेशा एकजुट रहना होगा।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर यह विश्वास और मजबूत होता है कि हमारे देश का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। शिक्षा केवल पढ़ाई-लिखाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमें देश के प्रति कर्तव्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों की शिक्षा भी देती है।
मैं सभी अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। आइए हम सब संकल्प लें कि हम अपने देश के विकास, एकता और अखंडता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जय हिंद!”
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










