ग्राम पंचायत करमडिह में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मझिआंव। ग्राम पंचायत करमडिह में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुखिया मोहर्रत जहां एवं पंचायत सचिव अविनाश कुमार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा निर्देशित PAI 1.0 के विभिन्न आयामों को पूरा करना एवं बेसहारा/लावारिस पशुओं के बेहतर रखरखाव पर चर्चा करना था।

इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि इंतखाब अहमद खान, उपमुखिया नन्ददेव राम, सभी वार्ड सदस्य, शिक्षकवृंद एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें