गढ़वा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस केंद्र, गढ़वा स्थित परेड ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक गढ़वा ने सीआरपीएफ 172 बटालियन, डीएपी (दो पुरुष प्लाटून), डीएपी (एक महिला प्लाटून), सहायक पुलिस, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं और ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों समेत सात टुकड़ियों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने तिरंगा ध्वज फहराकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम में उपायुक्त गढ़वा, सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट सहित कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के मद्देनज़र गढ़वा पुलिस की विगत वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान की प्रस्तुति देने वाली संगीत कला महाविद्यालय की छात्राओं, बैंड बजाने वाले ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों और संगीत में धुन देने वाले श्री प्रमोद कुमार सोनी को पुलिस अधीक्षक, उपायुक्त और सीआरपीएफ कमांडेंट द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










