जदयू जिला कार्यालय में झंडोतोलन एवं बैठक आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेदिनीनगर। जदयू जिला कार्यालय में पार्टी के प्रदेश सचिव सह पलामू संगठन प्रभारी सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में झंडोतोलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न पदाधिकारियों के साथ बैठक का भी आयोजन किया गया।

बैठक में पलामू जिला अध्यक्ष मनोज दुबे सहित विभिन्न प्रखंडों के पदाधिकारियों ने भाग लिया और अपनी-अपनी बातें रखीं। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना एवं स्थानीय मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाना रहा।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें