जीएन कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने गाया देशभक्ति तराना। बच्चे उत्साह और उमंग के रंगों से सराबोर रहे। हर वर्ष की भांति स्वतंत्रता दिवस बड़े सही धूमधाम और गरिमामय माहौल में मनाया गया। सुबह 8:15 बजे विद्यालय के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर झंडोत्तोलन किया। इसके बाद उन्होंने स्वागत भाषण के माध्यम से देश की आज़ादी और बलिदान की गाथा को याद दिलाया। झंडोत्तोलन के बाद विद्यालय परिसर देशभक्ति के मधुर गान से गूंज उठा जब छात्र-छात्राओं ने अनुशासनबद्ध परेड का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही शहीदों के प्रति नमन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य मंचन ने वातावरण को देशप्रेम की भावना से भर दिया।विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निदेशक केशरी ने सभी को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना ही उन्हें भविष्य में एक सच्चा नागरिक बनाएगी।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर अधिक संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति मुख्य रूप से रही।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










