15 अगस्त 2025 स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पेंशन कल्याण समाज गढ़वा ने ध्वजा रोहन किया ।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा  के के यादव अध्यक्ष, झारखंड पेंशन कल्याण समाज गढ़वा ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 15 अगस्त 2025 को 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड पेंशन कल्याण समाज गढ़वा ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया है ।
आज हम सभी यहां 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं ।यह दिन हमारे देश के लिए गर्व एवं उत्साह का प्रतीक है। 15 अगस्त केवल तिरंगा फहराने का दिन नहीं बल्कि हमारे उन सभी वीरों को याद दिलाने वाला दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई है ।आज का समारोह हमें याद दिलाता है कि आजादी सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है । हमें अपने कर्तव्यों को निभाते हुए देश को आगे बढ़ाना है। आई हम सब मिलकर इस दिन को यादगार बनावें।
जय हिंद,जय भारत

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें