गढ़वा। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल गढ़वा के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में जनहित से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग को लेकर विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी को 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों एवं अलग-अलग वार्डों में अति आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र कराने की मांग की गई। इस मौके पर विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कार्य उनके मद से होंगे, वे अपने मद से कराएंगे, नगर परिषद से जुड़े कार्य नगर परिषद के माध्यम से कराए जाएंगे तथा अन्य विभागीय कार्यों के लिए संबंधित विभाग से करवाने की पूरी कोशिश की जाएगी। साथ ही अन्य वार्डों की समस्याओं के समाधान हेतु वहां की जनता से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर शुभम केसरी, विमल केसरी, शुभम चौबे, करण चंद्रवंशी, चंदन स्वामी, विशाल गुप्ता, संतोष कश्यप, सुरेश अग्रवाल, मनोज महतो, सोनू चंद्रवंशी, राकेश शंकर गुप्ता सहित नगर मंडल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










