गढ़वा। आज दिनांक 17 अगस्त 2025, दिन रविवार को प्रांतीय यादव महासभा की प्रखंड स्तरीय बैठक मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसकी अध्यक्षता जगदीश प्रसाद यादव ने की।
बैठक में प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया, जिसमें प्रताप कुमार यादव को अध्यक्ष, बबलू प्रसाद यादव को सचिव, अजय कुमार यादव एवं विनय प्रसाद यादव को सह सचिव, संजय प्रसाद यादव को महासचिव, केदार प्रसाद यादव, मुखलाल यादव और प्रमोद यादव को उपाध्यक्ष, संतोष प्रसाद यादव को कोषाध्यक्ष तथा उपेंद्र प्रसाद यादव, सुरेंद्र यादव, प्रमोद यादव एवं रामचंद्र यादव को संरक्षक बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विनय प्रसाद यादव, अशोक यादव, दिनेश यादव, अयोध्या यादव, बालेश्वर यादव, विजय यादव, जितेंद्र यादव, भगवान यादव और पप्पु यादव को शामिल किया गया। वहीं प्रदीप कुमार यादव को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
पुनर्गठन से पूर्व बैठक में यादव समाज के उत्थान, विकास, संगठन की मजबूती तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में पुनर्गठन के लिए जिला सचिव लक्ष्मण यादव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद यादव, जिला सचिव बालमुकुंद यादव और जिला उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद यादव मौजूद थे।
बैठक के अंत में राज्य कार्यकारिणी के सदस्य स्व. प्रोफेसर नागेंद्र यादव के निधन पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई और सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।
इस अवसर पर धुरकी प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव, रामनिवास यादव, उपेंद्र यादव, संजय यादव, सुरेंद्र यादव, विनोद यादव, राजगीर यादव, नागेंद्र यादव एवं चंदन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










