गढ़वा। रमकंडा प्रखंड में पदस्थापित एक कर्मचारी अरुण कुमार यादव को पलामू एसीबी की टीम ने ₹12,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, कर्मचारी द्वारा कार्य निष्पादन के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। इसकी शिकायत पीड़ित द्वारा एसीबी कार्यालय पलामू में दर्ज कराई गई थी। शिकायत की पुष्टि के बाद बुधवार को एसीबी की टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया और अरुण कुमार यादव को नकद रिश्वत लेते हुए धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी कर्मचारी को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के पश्चात न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 559










