गढ़वा। गढ़वा बिजली ऑफिस के नजदीक प्रोफेसर नागेंद्र प्रसाद यादव का ब्रह्मभोज श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव, बालमुकुंद यादव, रामजी यादव, संजय कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने स्व. प्रोफेसर नागेंद्र प्रसाद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित कृष्णा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रो. यादव एक सरल, सहज एवं मिलनसार व्यक्ति थे, जिन्होंने शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके निधन से समाज ने एक सच्चे मार्गदर्शक को खो दिया है।
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता
Post Views: 156










