रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सूरज सिंह ने की मुलाकात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा नई दिल्ली। देश के केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह से झारखंड राज्य के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के चेयरमैन सूरज सिंह ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने श्री सिंह को चेयरमैन नियुक्त होने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को झारखंड राज्य के कोने-कोने तक पहुंचाने हेतु प्रेरित किया।

मुलाकात के दौरान भविष्य की राजनीतिक विषयों पर भी सकारात्मक वार्तालाप हुई तथा रक्षा मंत्री से आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

— सूरज सिंह, चेयरमैन MoEFCCPC, झारखंड

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें