जय माँ शेरावाली दरबार दुर्गा मंडप में होगा ग्रेनाइट से सौंदर्यीकरण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। जय माँ शेरावाली दरबार दुर्गा मंडप पठान टोली मुहल्ला वार्ड संख्या 10 के सदस्यों ने मंडप के चबूतरे पर टाइल्स लगाने की मांग दौलत सोनी से की। श्रद्धालुओं की सुविधा और भक्ति स्थल की सुंदरता को देखते हुए दौलत सोनी ने टाइल्स की जगह ग्रेनाइट लगाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सुदर्शन जी, दुर्गा रंजन जी समेत पूरी कमिटी उपस्थित रही। कमिटी के सदस्यों ने बताया कि ग्रेनाइट लगने से न सिर्फ मंडप की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।

दौलत सोनी ने कहा कि बहुत जल्द मंडप के चबूतरे का कार्य पूरा कर लिया जाएगा और प्रयास रहेगा कि आगामी दुर्गा पूजा से पहले काम पूरी तरह संपन्न हो जाए।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें