गढ़वा: केंद्रीय विद्यालय टंडवा जाने वाली सड़क जर्जर, 400 बच्चों की सुरक्षा पर खतरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। शहर के टंडवा स्थित केंद्रीय विद्यालय तक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह जर्जर और कीचड़ से भरा हुआ है। इसी रास्ते से रोजाना करीब 400 बच्चे स्कूल आते-जाते हैं, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या पक्कीकरण को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

छोटे-छोटे बच्चों को हर दिन कीचड़ और फिसलन भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके गिरने और घायल होने का खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

स्थानीय निवासी रामकुमार यादव ने कहा, “स्कूल जाने वाले बच्चों को हर दिन काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार बच्चे फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं।”
वहीं अभिभावक सीमा देवी ने रोष प्रकट करते हुए कहा, “प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस मुद्दे को नजरअंदाज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।”

प्रशासन से अपील: ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि केंद्रीय विद्यालय तक पहुंचने वाले इस मार्ग का शीघ्र पक्कीकरण कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित व स्वच्छ रास्ता मिल सके।

 

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें