गिधी गांव में विवाद को लेकर मारपीट, तीन लोग घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। रमुना थाना क्षेत्र के गिधी गांव में शनिवार को दीवार की मिट्टी हटाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मुथन यादव, राम अवध यादव एवं बूधनाथ यादव के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में राम अवध यादव ने बताया कि पुराने घर के पास दीवार गिर गई थी। मिट्टी हटाने के लिए बार-बार देव कुमार यादव से कहा जा रहा था, लेकिन वह मिट्टी नहीं हटा रहा था। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देव कुमार यादव अपने परिजनों व समर्थकों के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इसमें तीनों लोग घायल हो गए।

घायल परिजनों ने उन्हें उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें