रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के द्वारा रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉक्टर एम पी गुप्ता के नेतृत्व में गढ़वा घंटाघर के पास रंका मोड पर बरसात में होने वाली मच्छर जनित रोगों के बचाव हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के द्वारा रेड क्रॉस के अध्यक्ष डॉक्टर एम पी गुप्ता के नेतृत्व में गढ़वा घंटाघर के पास रंका मोड पर बरसात में होने वाली मच्छर जनित रोगों के बचाव हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इन अवसर पर लोगों को बताया गया कि बरसात में मच्छर से अपने आप को बचाना चाहिए खासकर एडीस मच्छर जो साफ पानी में होता है वह दिन में ही काटता है, इसलिए पूरे बांह का शर्ट और फुल पैंट या पजामा पहनना चाहिए ताकि मच्छर ना काटे। बरसात के दिनों में अपने आसपास जो भी जल जमाव का जगह हो उसको साफ रखना चाहिए। कूलर में या कहीं फूलपति हेतु पानी जमा करके रखे हो तो उसको गिरा देना चाहिए। घर के अगल-बगल गंदगी नहीं होनी चाहिए, साथ ही गड्ढे एवं नाली में पानी जमा नहीं होना चाहिए नहीं तो इससे मच्छर काफी बढ़ जाते हैं और इन मच्छरों के काटने से मलेरिया डेंगू एवं चिकनगुनिया होने का डर रहता है यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार आ रहा हो, सर में तेज दर्द हो रहा हो, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द हो, जोड़ों में, मांसपेशियों में दर्द हो, छाती और हाथों में खसरा जैसे चलते दाने निकल आये हो, मसूड़े से खून हो आता हो या भोजन से अरुची हो गया हो, भूख नहीं लगता हो, तो अपने निकट के सरकारी अस्पताल या रजिस्टर्ड अस्पताल के योग्य चिकित्सक को दिखाइए। इस अवसर पर रेड क्रॉस के द्वारा डेंगू चिकनगुनिया से बचाव सम्बन्धी एक हैंड बिल भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस के वॉयस चेयरमैन विनोद कमलापुरी, रेड क्रॉस सोसाइटी गढ़वा के सचिव डॉ ज्वाला प्रसाद सिंह, रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष रामनारायण प्रसाद, सहसचिव नंदकुमार गुप्ता रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य दया शंकर गुप्ता, मनोज केसरी, विनोद कुमार, अमन गुप्ता, गजेन्द्र चौधरी, गौतम कुमार, राजीव रंजन तिवारी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित है

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें