जय भवानी संघ गढ़वा करेगा 36वां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गढ़वा। वर्ष 2025 में जय भवानी संघ गढ़वा अपने 36वें दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में स्थानीय संगत मोहल्ला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के संयोजक मुरली श्याम सोनी ने की।

बैठक में संघ के संरक्षक उमेश कुमार कश्यप समेत बड़ी संख्या में प्रमुख कार्यकर्ता और सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया तथा इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारी पर चर्चा हुई।

इस वर्ष के पूजा समिति का गठन भी किया गया। इसमें अध्यक्ष अमन कुमार कश्यप को बनाया गया है। वहीं सचिव अरविंद आनंद, कोषाध्यक्ष विशाल कंसकार, उपकोषाध्यक्ष अतुल कश्यप, उपाध्यक्ष प्रिंस कंसकार, मयंक सोनी, अविनेश सोनी, किशन राज, हर्षित सोनी, मंत्री सौरव कंसकार, सुमन कंसकार, अनमोल सोनी, नेपाली सोनी, क्रिस केसरी, संगठन मंत्री मोहित मोदनवाल, चंदन मालाकार, पियूष सोनी, तथा कार्यालय मंत्री छोटू कुमार सहित कई सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में रोहित कुमार, छोटू, अनिल कुमार सोनी, उमेश कुमार भैया, भोला गुप्ता, विनय कंसकार सहित काफी संख्या में वर्तमान व पूर्व सदस्य भी उपस्थित थे।

जय भवानी संघ ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा का आयोजन और भी भव्य एवं आकर्षक तरीके से किया जाएगा

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें