गढ़वा: सदर अस्पताल गढ़वा में मित्र मंडली सेवा समिति द्वारा प्रत्येक रविवार को चलाए जा रहे सेवा कार्य के अंतर्गत आज भी गरीब एवं असहाय मरीजों तथा नवजीवन देने वाली माताओं को उनके शिशुओं के लिए आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
आज के कार्यक्रम में चाय-ब्रेड के साथ-साथ शिशुओं हेतु दूध की बोतल, कपड़े, मच्छरदानी, डायपर एवं कंबल दिए गए। समिति का यह सेवा कार्य लगातार 32वें सप्ताह से जारी है।
आज के आयोजन का संपूर्ण खर्च श्री इंद्र चंद केसरी (ओम मेडिकल, घड़ा बाजार) की ओर से वहन किया गया। मौके पर मुख्य रूप से देवघर से आए मनोज केसरी, इंद्र चंद केसरी, सुनील गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, राजेश गुप्ता, संतोष केसरी, मोनू केसरी एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।
समिति ने संकल्प लिया है कि यह सेवा अभियान हर रविवार को जारी रहेगा और आगे चलकर योग्य परिवारों को और भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ✅
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










