जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल में अध्यक्ष राकेश केशरी के अध्यक्षता में जायन्ट्स सेवा सप्ताह 2025 में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिये बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के तत्वावधान में ज्ञान निकेतन स्कूल में अध्यक्ष राकेश केशरी के अध्यक्षता में जायन्ट्स सेवा सप्ताह 2025 में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के लिये बैठक आहुत की गई.जिसमें सर्वसम्मति से16 सितंबर को 11:00बजे दिन में रंका मोड पर सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान, 17 सितम्बर को उड़सुगी ग्राम के खुशमाहा टोला पर 7:00 बजे मच्छरदानी वितरण ,18 सितम्बर को हिंदुस्तान सीनेटरी के पास 11:00 बजे से पौधा वितरण, 19 सितंबर को मध्य विद्यालय टंडवा में 11:00 बजे से निःशुल्क दंत जांच शिविर, 20 सितंबर को ज्ञान निकेतन स्कूल में 10:00 से अंगदान पर पेंटिंग तथा निबंध प्रतियोगिता, 21 सितंबर को 11:00 बजे से सम्मान तथा समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा. प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान ने अब तक किए गए कार्यक्रामों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन फेडरेशन 8 के निवर्तमान अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, मदन प्रसाद केशरी, स्पेशल कमिटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी,फेडरेशन पदाधिकारी नन्द कुमार गुप्ता,पूर्व फेडरेशन उपाध्यक्ष मनोज केशरी (रूपा गंजी, जायन्ट्स ग्रुप गढ़वा के वर्त्तमान अध्यक्ष राकेश केशरी, निवर्त्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गुप्ता,आन्तरिक उपाध्यक्ष अवधेश कुशवाहा,वाह्य उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिन्हा, प्रशासनिक निदेशक मोजिबुद्दीन खान, वित्त निदेशक अशोक केशरी,ध्रुव केशरी,विनोद गुप्ता, सुनील कुमार अग्रवाल, मनोज केशरी (सन रेडियो), रविन्द्र केशरी,मनदीप सोनी,अरुण कुमार, संतोष कुमार मेहता,अजय केशरी,विजय केशरी(विजय जेनरल),गुप्तेश्वर सोनी, संजय कुमार ठाकुर आदि जायन्ट्स सदस्य उपस्थित थे.

संजय कुमार यादव
Author: संजय कुमार यादव

संवाददाता

और पढ़ें