गढ़वा सोशल वर्कर संस्था के तत्वधान में शहर के रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप मंगलवार को भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारा में प्रसाद स्वरूप पूड़ी व सब्जी व बुन्दिया रसगुल्ला वितरण किया गया. मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे संजय कांस्यकर अपने पिता स्व: नन्दलाल प्रसाद कसेरा जी के पुण्य तिथि पौत्र युवा समाजसेवी विनय कांश्यकार के द्वारा संस्था द्वारा आयोजित सप्ताहिक भंडारा कराया गया मोके पे उपस्थित विनय कांस्यकार ने कहा की यह सोशल वर्कर संस्था हर किसी के साथ जन्मदिन पुनः तिथि मे सैकड़ो लोगों को भंडारा के बहाने भोजन करा रहा है गरीब आसहाय लोग सैकड़ो की संख्या में वहां सुबह-सुबह रंका मोड संकट मोचन मंदिर के सामने प्रसाद स्वरूप भोजन करते हैं कहीं ना कहीं भगवान संकट मोचन हनुमान जी इन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं एवं लोगों को प्रसाद ग्रहण करने हेतु हजारों की संख्या में भीड़ एक्कठा हो जाती है संस्था का यह कार्य बहुत ही सराहनीय कार्य है संस्था के बैनर तले यह सेवा कार्य किया जरूरतमन्दो लोगो के बिच प्रसाद बितरण कर मन काफी प्रफुलित हुआ इस कार्य की जितनी प्रशंसा की जाय कम होगी.संस्था के शुभम केशरी केशरी ने कहा कि शहर के लोग फ़ूड फॉर हंगर का प्रोजेक्ट को अनवरत जारी रखने में सहयोग दे रहे हैं.महिलाये तथा बहने इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है संस्था का 91वां सप्ताह सफल रहा जो पुरी टीम की ओर से स्व. नन्दलाल प्रसाद कसेरा जी को श्रद्धांजली अर्पण किया गया इस अवसर पर संस्था के संचालक आकाश केशरी, अनमोल कश्यप,पियूष गुप्ता,यश गुप्ता,शुभम कुमार,विशाल कुमार,सत्यम कुमार संस्था के मिडिया प्रभारी अंशु कांश्यकार आदी मौजूद थे
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










