गढ़वा। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस के मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले शिक्षक, शिक्षिकाआें एवं अपने गुरूजनां को शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही श्री ठाकुर ने अपने गुरूजनां से आशीर्वाद भी लिया।
मौके पर पूर्व मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि किसी भी इंसान की सफलता में गुरू का महत्वपूर्ण योगदान होता है। शिक्षक के बदौलत ही इंसान अपने जीवन में सफलता प्राप्त करता है। उन्हांने कहा कि शिक्षकों के कर्ज को उतारना 10 जन्मों में भी संभव नहीं है। हम सभी को शिक्षकां का हमेशा हृदय से सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले के शिक्षक व छात्र तथा आज के शिक्षक व छात्र में काफी बदलाव आ गया है। हमें बिखरती परंपरा को संभालते हुए गुरू-शिष्य की परंपरा का बेहतर तरीके से पालन करना चाहिए। श्री ठाकुर ने कहा कि वे प्रतिवर्ष पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। वे एक छात्र एवं सच्चे नागरिक के रूप में इस परंपरा का निर्वहन करते हैं। सम्मानित किये गये शिक्षकों में सेवानिवृत प्राचार्य दिनेश प्रसाद सिंह, कमलेश पांडेय, नामधारी कॉलेज के प्राचार्य नीता वर्मा, असर्फी राम, शांति निवास इंटर कॉलेज की प्राचार्य सिस्टर रौशना, सिस्टर करूणा, संत पॉल एकेडमी की प्राचार्य सिस्टर शांति, गोविंद इंटर कॉलेज के प्राचार्य विश्वविजय सिंह, गोपाल राम, प्रेमशीला देवी, सतेंद्र राम, राजकुमार चंद्रा, हेमेंद्र दास, पारस तिवारी, सुधाकर कुमार सिंह, प्रभात कुमार आदि का नाम शामिल है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम, सचिव शरीफ अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता