गढ़वा झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा के कार्यालय में आज दिनांक 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन श्री असरफी राम सचिव ,के निर्देशन में किया गया।
सर्वप्रथम इस शुभ अवसर पर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूर्व राष्ट्रपति के तस्वीर पर समारोह में आए सभी पेंशनरों के द्वारा बारी-बारी से माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
श्री अशर्फी राम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी पहली बार अपने कार्यालय में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन पर एकत्रित हुए हैं। इस अवसर पर सभी आगंतुकों एवं सभी पेंशनरों को हम अपनी एवं संगठन के ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं। डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन पूर्व राष्ट्रपति की जीवनी पर उन्होंने विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए शिक्षक दिवस की महता को बताने का कार्य किया।
बिगत मासिक बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति के यादगार में संगठन के वरिष्ठतम शिक्षकों में जिनकी ,आयु 80 वर्षों से ऊपर है, उनके अपने अपने सेवा काल में किए गए उत्कृष्ट एवं प्रशंसा कार्य के लिए संगठन के द्वारा निम्न शिक्षको माल्यार्पण करते हुए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गयामम
1, सर्व श्री सीताराम चौबे सेवानिवृत शिक्षक सह संरक्षक2, श्री अमरनाथ गुप्ता सेवानिवृत्ति शिक्षक,संयुक्त सचिवव3.श्री मुंशी राम, सेवा निवृत प्रधान शिक्षक,4. श्री बृजदेव प्रजापति, सेवानिवृत शिक्षकv5. श्री राम नरेश राम ,सेवानिवृत शिक्षक उक्त सभी सम्मानित शिक्षकों के द्वारा बारी-बारी से डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पूर्व राष्ट्रपति के जीवनी एवं शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला गया । इस प्रकार के आयोजन के लिए संगठन की काफी सराहना की गई । सभी ने कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए एक यादगार दिवस के रूप में रहेगा ।इन बक्ताओ के अलावे भी श्री श्याम बिहारी राम, धर्मराज राम श्री गोपाल राम, श्री संतोष कुमार, श्री सुरेंद्र चौबे, आदि ने भी अपने-अपने विचार इस शिक्षक दिवस के अवसर पर देने का कार्य किया। सभी ने शिक्षक दिवस की महता पर प्रकाश डालते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किया है। अंत में सभा की कार्रवाई समाप्त कर दी गईम इस अवसर पर उपस्थित श्री सीताराम चौबे, गोपाल राम, सुरेंद्र चौबे ,श्याम बिहारी राम, धर्मराज राम, श्रवण कुमार ,कृष्ण कुमार प्रसाद ,संतोष कुमार ,सत्येंद्र सिंह, रामाधार यादव ,सुदामा राम, रामदास मेहता ,ईदू भूषण मिश्रा आदि के अलावे भी उपस्थित थी
Author: संजय कुमार यादव
संवाददाता










